Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किसान आंदोलन पर बड़ा फैसला:मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 % तय की, खरीदी की तारीख 20 अगस्त तक बढ़ाई

मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम और अन्य मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। किसानों के साथ हुई बैठक के बाद सरकार ने कई अहम फैसलों का ऐलान किया है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मूंग खरीदी बढ़ाने के साथ ई-टोकन व्यवस्था पर भी बड़ा निर्णय लिया।
मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 % तय की, खरीदी की तारीख  20 अगस्त तक बढ़ाई
मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 % तय की

भोपाल। सरकार ने मूंग खरीदी की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने, स्लॉट बुकिंग की अवधि 10 अगस्त और खरीदी की अंतिम तारीख 20 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही समिति की रिपोर्ट और आवश्यक सुधार होने तक खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित रहेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार को लिखा दो पेज का पत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार को दो पेज का पत्र लिखते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मूंग खरीदी के लिए कोई टारगेट निर्धारित नहीं किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि केंद्र ने मध्य प्रदेश में मूंग उत्पादन के 25 प्रतिशत तक खरीदी की स्वीकृति दी है। अगर राज्य सरकार चाहे तो अपने संसाधनों से 25 प्रतिशत से अधिक मूंग की खरीदी भी कर सकती है। इस संबंध में आगे का निर्णय राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में होगा।

MP News: मूंग खरीदी पर बोले शिवराज- MP को सबसे ज्यादा 87% कोटा दिया, भोपाल में किसानों से बातचीत बेनतीजा

शिवराज के घर का घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की

इससे पहले एमपी नगर में किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ किसानों के कपड़े भी फट गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ गए। रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस तक के रास्ते पर पुलिस बल तैनात है और बसों, डंपरों की मदद से बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Twitter Post

किसानों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। दूसरी ओर किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे मुख्यमंत्री निवास का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करेंगे। प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे भीख नहीं, बल्कि अपना अधिकार मांग रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts