PlayBreaking News

भोपाल में ‘बकरों का बाहुबली’!क्रेन से हुई 180 किलो के बकरे की एंट्री, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!

भोपाल में ईद से पहले 180 किलो के ‘किंग इंडिया 2026’ बकरे ने मचा दी सनसनी। 15 लाख कीमत वाले इस हैवी वेट बकरे को तीसरी मंजिल से क्रेन के जरिए उतारा गया। झील रोशनी कार्यक्रम में बकरों की रैंप वॉक देखने हजारों लोग पहुंचे।
Follow on Google News
क्रेन से हुई 180 किलो के बकरे की एंट्री, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
Ai Generated

भोपाल की फिजाओं में इस बार ईद-उल-अजहा से पहले कुछ अलग ही रंग देखने को मिला। राजधानी के काजी कैंप स्थित अली गोट फार्म ने एक बार फिर ऐसा नजारा पेश किया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और आकर्षित भी। ‘किंग इंडिया 2026’ नाम के 180 किलो वजनी बकरे को भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया। उसकी एंट्री इतनी खास रही कि उसे तीसरी मंजिल से नीचे उतारने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा।

जैसे ही यह विशालकाय बकरा मंच पर पहुंचा, वहां मौजूद हजारों लोगों ने तालियों और हूटिंग के साथ उसका स्वागत किया। मोबाइल कैमरे ऑन हो गए, लोग वीडियो बनाने लगे और कई लोग उसके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। 

180 किलो वजन, कीमत 15 लाख रुपए

अली गोट फार्म के संचालक और ‘किंग मेकर’ के नाम से मशहूर आसिफ अली ने बताया कि ‘किंग इंडिया 2026’ की कीमत करीब 15 लाख रुपए रखी गई है। यह बकरा जल्द ही नागपुर भेजा जाएगा। आसिफ अली के मुताबिक, इस बकरे की खास डाइट, देखभाल और ट्रेनिंग पर लंबे समय से काम किया गया है। उसके खान-पान से लेकर फिटनेस तक हर चीज का खास ध्यान रखा गया। यही वजह है कि उसका वजन 180 किलो तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक बकरा नहीं, बल्कि उनके फार्म की मेहनत और कई महीनों की तैयारी का नतीजा है। हर साल वे अलग-अलग नस्लों और भारी वजन वाले बकरों को लोगों के सामने पेश करते हैं।

यह भी पढ़ें: MP Tourism : मप्र में एक तिहाई टूरिस्ट सिर्फ ‘जॉय राइड’ के लिए कर रहे हैं हेली सेवा का सफर

/img/99/1778555254332

तीसरी मंजिल से क्रेन के सहारे उतारा 

कार्यक्रम की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इतने भारी वजन के कारण बकरे को सामान्य तरीके से नीचे लाना संभव नहीं था। इसके लिए खास इंतजाम किए गए।

बकरे को तीसरी मंजिल से सुरक्षित नीचे उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई। आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सभी की नजरें सिर्फ उसी पर टिकी रहीं। नीचे पहुंचते ही लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उसका स्वागत किया। 

/img/99/1778555365536

बकरों की रैंप वॉक का आयोजन 

यहां बकरों की खास रैंप वॉक भी आयोजित की गई, जिसने माहौल को और भी शानदार बना दिया। मंच पर 150 किलो से ज्यादा वजन वाले आधा दर्जन से अधिक हैवी वेट बकरे उतारे गए। हर बकरे की अलग पहचान और खास अंदाज देखने को मिला। कुछ बकरों की ऊंचाई लोगों को चौंका रही थी तो कुछ का वजन चर्चा का विषय बना हुआ था। रैंप वॉक के दौरान एंकर लगातार बकरों की खूबियां बता रहे थे और लोग उत्साह के साथ उन्हें देख रहे थे। 

यह भी पढ़ें: राजगढ़: पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, फ्यूल टैंकर भी चपेट में आया; 11 लोग झुलसे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर क्रेन से उतारे जा रहे ‘किंग India 2026’ का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ लोग इसे भोपाल का सबसे अनोखा ईद इवेंट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इतने भारी वजन वाले बकरे को देखकर हैरानी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

/img/99/1778555376730

हर साल चर्चा में रहता है अली गोट फार्म

काजी कैंप का अली गोट फार्म पिछले कई सालों से ईद-उल-अजहा से पहले खास नस्लों और हैवी वेट बकरों की वजह से चर्चा में रहता है। फार्म संचालक आसिफ अली को लोग ‘किंग मेकर’ के नाम से जानते हैं। वे हर साल ऐसे बकरे तैयार करते हैं, जो वजन, खूबसूरती और कीमत के कारण लोगों का ध्यान खींचते हैं। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts