भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला; शॉर्ट सर्किट से हादसा

भोपाल के विद्या नगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल के ऑफिस में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Follow on Google News
भोपाल के दीपशिखा अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला; शॉर्ट सर्किट से हादसा
फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी के विद्या नगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के ऑफिस वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। रात करीब 10.30 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि आग ऑफिस के हिस्से तक सीमित रही, लेकिन अस्पताल में मरीजों की मौजूदगी को देखते हुए स्थिति संवेदनशील थी।

 

 आधे घंटे में दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दमकल को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और रात करीब 11 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग अस्पताल के ऑफिस क्षेत्र में लगी थी। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से इसे अस्पताल के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें: महिलाओं के चेंजिंग रूम में घड़ी के अंदर हिडन कैमरा! बिलकिसगंज अस्पताल में हड़कंप, मंत्री का काफिला रोका

पुलिस ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला 

आग लगने की घटना के दौरान बागसेवनिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी मरीज, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। हालांकि नुकसान कितना हुआ है, इसका विस्तृत आकलन किया जा रहा है और जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: सीधी के शैलेंद्र सिंह और भोपाल की अर्चना शुक्ला को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, देशभर से 48 शिक्षकों का चयन

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts