Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : भोपाल में BJP के बाहरी विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग आज; गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विधायक पहुंचे; 230 विधानसभाओं की रिपोर्ट तैयार करेंगे

Follow on Google News
VIDEO : भोपाल में BJP के बाहरी विधायकों का प्रशिक्षण वर्ग आज; गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के विधायक पहुंचे; 230 विधानसभाओं की रिपोर्ट तैयार करेंगे
भोपालमध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की कवायद के तहत भारतीय जनता पार्टी के 230 प्रवासी विधायकों का आज राजधानी भोपाल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। ये सभी विधायक गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के हैं। जिनका आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में स्थानीय कान्हा फन सिटी में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। इसके बाद ये सभी विधायक प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में स्वयं को आवंटित विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण शाम पांच बजे तक चलेगा।

विधायक मैदानी स्थिति का आकलन कर संगठन को रिपोर्ट देंगे

बता दें कि ये सभी विधायक पार्टी की मैदानी जानकारी जुटाएंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस जानकारी से अवगत कराएंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए चारों राज्यों के विधायकों का कल से ही राजधानी भोपाल में जुटना शुरू हो गया था। पार्टी के केंद्रीय संगठन की ओर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव की कमान संभालने के बाद तैयारियों के मद्देनजर इस प्रकार की कवायद हो रही है। केंद्रीय संगठन ने ही विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी बार-बार मध्य प्रदेश प्रवास हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1692793391757558161?s=20 मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts