Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भदभदा झुग्गी बस्ती पर चला बुलडोजर : NGT के आदेश के बाद मकान तोड़ने की कार्रवाई हुई शुरू, पुलिस ने की बैरिकेटिंग; देखें VIDEO

Follow on Google News
भदभदा झुग्गी बस्ती पर चला बुलडोजर : NGT के आदेश के बाद मकान तोड़ने की कार्रवाई हुई शुरू, पुलिस ने की बैरिकेटिंग; देखें VIDEO
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में होटल ताज के ठीक सामने भदभदा झुग्गी बस्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोगों को घर खाली करने के लिए मंगलवार तक की मोहलत दी गई थी। पुलिस ने बैरिकेड लगा कर आने-जाने वालों को रोक दिया है। पुलिस के 1 हजार जवान मौके पर हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि NGT के आदेश के बाद भदभदा बस्ती से 386 अतिक्रमण हटाए जाने हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1760176879493919145?s=20[/embed]

जिला प्रशासन ने बस्ती के लोगों को दिए ये प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने रहवासियों को कुछ ऑप्शन दिए हैं। पहला- प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी या चांदपुर में सस्ती दरों पर जमीन मुहैया कराई जाएगी। दूसरा- जो लोग चाहें हाउसिंग फॉर ऑल का मकान ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें लोन दिलाने में मदद की जाएगी। रहवासियों ने इसे खारिज कर दिया। उनका कहना था कि, मार्केट मूल्य से उनके मकानों की कीमत दी जाए या मकान के बदले मकान दिया जाए। बाद में उन्हें दो-तीन विकल्प और दिए गए।

रहवासी बोले-घर के बदले उन्हें घर ही चाहिए

जानकारी के अनुसार, भदभदा बस्ती करीब 100 साल पुरानी है। यहां 386 कच्चे-पक्के निर्माण हैं, जिनमें डेढ़ हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इनका कहना है कि हमारी यहां दो पीढ़ियां गुजर गर्इं। हम यहीं पैदा हुए यहीं बूढ़े हो गए और हमारे बच्चे जवान हो गए। हम कहा जाएं। बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। उन्हें हटाया जाता है, तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। प्रशासन ने रहने का कोई इंतजाम नहीं किया है। हमें घर के बदले घर चाहिए। जब तक ये नहीं होता, हम हटने वाले नहीं हैं। ये भी पढ़ें- मप्र के सरकारी-निजी स्कूलों में पहली कक्षा के बैग का वजन 2.2 किग्रा से ज्यादा नहीं हो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts