Happy New Year :MP में एक दिन में 150 करोड़ की शराब पीकर एंजाॅय किया नया साल

नए साल की खुशी में लोगों ने मप्र में एक दिन में करीब 150 करोड़ रुपए की शराब पी ली। जबकि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक इस बार मप्र में रिकॉर्ड 1200 करोड़ का कारोबार हुआ है।
Follow on Google News
MP में एक दिन में 150 करोड़ की शराब पीकर एंजाॅय किया नया साल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    संतोष चौधरी,भोपाल। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर के जश्न तक मप्र में टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, फूड, रिटेल, ई-कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में इस बार करीब 1200 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है, यह 2024 की तुलना में करीब 30 प्रतिशत अधिक है। एक सप्ताह के दौरान सबसे अधिक करीब 500 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी है।

    आम दिनों में रोजाना 50 से 60 करोड़ की शराब बिक्री

    सबसे अधिक रौनक 31 दिसंबर को रही। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस दिन प्रदेशभर में शराब की बिक्री 150 करोड़ रुपए से अधिक रही। यह सामान्य दिनों की तुलना में करीब 50 प्रतिशत और बीते साल से करीब 20 प्रतिशत अधिक है। आम दिनों में मप्र में 50 से 60 करोड़ की शराब की बिक्री होती है।  होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और निजी आयोजनों में देर रात तक उत्सव का माहौल रहा।

    पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर

    कारोबारियों के अनुसार, प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों पर होटल, रिसॉर्ट और होम-स्टे में 80 से 100 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी रही। रेस्टोरेंट, कैफे और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी ऑर्डर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

    रिलीजियस और वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन

    प्रदेश के भीतर घरेलू पर्यटन में वाइल्ड लाइफ और धार्मिक पर्यटन को खास लाभ मिला। पचमढ़ी, कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, महाकाल लोक, चित्रकूट और ओरछा जैसे स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। महाकाल और ओंकारेश्वर में साल के पहले दिन करीब 6-6 लाख दर्शन के लिए पहुंचे।

    गोवा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन

    मप्र के पर्यटकों के लिए देश में इस बार भी गोवा सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा। इसके अलावा राजस्थान और केरल में भी बड़ी संख्या में लोगों ने छुट्टियां बितार्इं। विदेश यात्रा करने वालों में दुबई, थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया और बाली प्रमुख आकर्षण रहे।

    पिछले साल की तुलना में 40% ज्यादा

    एक सप्ताह के दौरान पूरे प्रदेश में 700 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार अनुमानित है। यह पिछले वर्षों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत अधिक है।

    सुनील नोतानी, एक्स मैनेजिंग कमेटी मेंबर, टीएएआई (मप्र-छग)

    टूरिज्म में 30% की वृद्धि

    क्रिसमस से 31 दिसंबर तक आए पर्यटकों की अधिकृत संख्या फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन टूरिज्म सेक्टर में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि का अनुमान है।

    महेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन, आईएटीओ (मप्र-छग)

    800 से 1000 तक का कारोबार

    इस बार प्रदेश में 800 से 1000 करोड़ रुपए तक का कारोबार हुआ है। इस साल लंबी छुट्टियों के चलते कारोबार में तेजी 4 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

    सुमित सूरी, चेयरमैन, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, मप्र

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts