PlayBreaking News

झमाझम बारिश से बड़ा तालाब हुआ लबालब, भदभदा डैम के 2 गेट खुले, देखें VIDEO

Follow on Google News
झमाझम बारिश से बड़ा तालाब हुआ लबालब, भदभदा डैम के 2 गेट खुले, देखें VIDEO
भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल में बारिश का दौर जारी है। राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बड़ा तालाब का वॉटर लेवल फुल टैंक हो गया है। शनिवार को भदभदा डैम के 2 गेट खोले गए हैं। दोपहर को पहले 5 नबंर गेट खोला, इसके बाद 6 नंबर गेट भी खोला गया। गेट खोलते समय वहां चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय भी इस दौरान मौजूद रहीं। https://twitter.com/psamachar1/status/1550797343439847424 [caption id="attachment_37364" align="aligncenter" width="800"] मंत्री विश्वास सारंग और नवनिर्वाचित महापौर मालती राय मौजूद रहीं।[/caption]

डैम का 5 और 6 नंबर गेट खोला

बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट भर चुका है। तालाब फुल टैंक लेवल तक भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खोले गए हैं। भदभदा डैम का 5 नंबर गेट खोला गया था। इसके बाद 6 नंबर गेट भी खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इधर, केरवा, कोलार और कलियासोत डैम का लेवल भी बढ़ गया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1550736596370345987

2013 और 2022 में एक डेट पर खुले गेट

23 जुलाई शनिवार को भदभदा के गेट खोले गए हैं, इससे पहले साल 2013 में भी 23 जुलाई को ही भदभदा के गेट खोलने पड़े थे। इसी के साथ साल 2016 के बाद ये पहला मौका है जब जुलाई में गेट खोलने पड़े हैं। इससे पहले 2013 में 23 जुलाई को ये गेट खोले गए थे। वहीं साल 2002, 2003, 2006, 1999 और 1998, 1996 में भी भदभदा के गेट खुले गए थे। साल 2006 में तो भारी बारिश के चलते 13-14 अगस्त की रात को भदभदा डेम के गेट खुले थे। उस दौरान 23 बार गेट खोलने की स्थिति बनी थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts