Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News : कार की टक्कर से MANIT स्टूडेंट की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

Follow on Google News
Bhopal News : कार की टक्कर से MANIT स्टूडेंट की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
भोपाल। राजधानी के नेहरू नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये हादसा मधुरम चौराहे के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुआ। युवक मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) से पीएचडी कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक के ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कमला नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था राहुल

जानकारी के मुताबिक, आकृति ईको सिटी बावड़ियाकलां में रहने वाले राहुल सिंह (32) पुत्र जेबी सिंह शुक्रवार रात करीब 9 बजे दोस्त से मिलने जाने का घर से बोलकर निकला था। वहीं दोस्त से मिलने के बाद वह देर रात घर लौट रहा था। तभी रामेश्वरी गेट के पास उसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था राहुल

राहुल बड़े भाई अशोक सिंह ने बताया कि राहुल एमटेक करने के बाद मैनिट से पीएचडी कर रहा था। वह पीएचडी करने के बाद पिता की तरह ही प्रोफेसर बनना चाहता था। उनके पिता भी भोपाल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। दो साल पहले ही वह रिटायर हुए हैं। राहुल तीन भाई हैं, बड़ा भाई अशोक जबकि छोटा भाई सिद्धार्थ है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts