PlayBreaking News

भोपाल में दर्दनाक हादसा : बस ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत; बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे

Follow on Google News
भोपाल में दर्दनाक हादसा : बस ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत; बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को हादसे में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। महिला अपने बच्चों और पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित ताज-उल-मस्जिद के पास एक हाथ ठेले में लगी आग से भगदड़ मच गई। इस दौरान भीड़ का धक्का लगने से महिला सड़क पर जा गिरी। पीछे से आ रही बस ने महिला को रौंद दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

बहन के घर जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित राहुल नगर निवासी महेश गाखरे निजी काम करता है। शुक्रवार सुबह वह शाजापुर में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए परिवार को लेकर बाइक से भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था। जहां ट्रेन छूट जाने के कारण वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक में पीछे पत्नी दुर्गा गाखरे (33), बेटा लक्ष्य (9) एवं बेटी तानिया (6) बैठी थी।

भगदड़ ने ले ली महिला की जान

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे महेश ताज-उल-मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। तभी अचानक सड़क किनारे हाथ ठेले पर बनी दुकान में आग लगने के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ में शामिल लोगों का धक्का लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक पर बैठी दुर्गा सड़क पर जा गिरी। इस दौरान पीछे से आ रही एक बस (एमपी 39 पी 0569) का पहिया दुर्गा के सिर पर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें: Janmashtami 2022 : CM शिवराज ने राधाकृष्‍ण मंदिर में किया बाल-गोपाल का पूजन, बोले- अपराधियों के लिए बज्र से भी कठोर हैं

जन्माष्टमी पर राखी बंधवाने जा रहे थे

बताया जाता है कि महेश रक्षाबंधन पर बहन घर नहीं आ पाई थी। इस वजह से वह जन्माष्टमी पर बहन से राखी बंधवाने के लिए परिवार के साथ शाजापुर जाने के लिए घर से निकला था। स्टेशन पर बाइक पार्क कर भीतर पहुंचे तो ट्रेन छूटने का पता चला, इसके बाद वापस लौट रहे थे। उधर चाय-नास्ते के जिस ठेले में आग लगी थी। उस पर काम करने वाला एक किशोर भी आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: झाबुआ : अफीम डोडा चूरा से भरी तेज रफ्तार कार पलटी, ड्राइवर की मौके पर मौत मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts