Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम में बच्चों को मिला सफलता का मंत्र, स्कूलों में पहुंचे अधिकारी

स्कूल चलें हम अभियान के चौथे दिन शनिवार को प्रदेशभर के स्कूलों में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत अधिकारी और कई क्षेत्रों के लोग स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम में बच्चों को मिला सफलता का मंत्र, स्कूलों में पहुंचे अधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को न सिर्फ शिक्षा बल्कि जीवन के व्यावहारिक पहलुओं की भी सीख दी गई। अधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी से यह पहल बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है।

    अधिकारी बने टीचर, बच्चों से किया संवाद

    कार्यक्रम के तहत अधिकारी स्कूलों में शिक्षक की भूमिका में नजर आए और विद्यार्थियों से सीधे जुड़कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। हरजिंदर सिंह ने भोपाल के पीएमश्री नवीन कन्या विद्यालय, तुलसी नगर में बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन कौशल की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि सिर्फ किताबों तक सीमित रहना काफी नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी उतना ही जरूरी है।

    ये भी पढ़ें: ग्वालियर-श्योपुर में मौसम का कहर! आसमान से गिरे ओले, फसलों पर संकट

    पढ़ाई के साथ खेल और टेक्नोलॉजी पर जोर

    आरएसके संचालक हरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहें ताकि शारीरिक विकास बेहतर हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर और एआई जैसी आधुनिक तकनीकों को सीखने पर जोर दिया, ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम में एसडीएम भुवन गुप्ता ने भी बच्चों की क्लास ली और उन्हें अनुशासन और लक्ष्य डिसाइड करने की अहमियत बताई। 

    ये भी पढ़ें: गर्मी में बार-बार नाक से आता है खून? नकसीर को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण और बचाव के तरीके

    खिलाड़ी, कलाकार, साहित्यकार स्कूल पहुंचे 

    इस अभियान के तहत समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग जैसे खिलाड़ी, कलाकार, साहित्यकार, पुलिस अधिकारी और मीडिया कर्मी स्कूलों में पहुंचे। इन सभी ने अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कई जगह सामाजिक संस्थाओं ने भी बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts