Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर-श्योपुर में मौसम का कहर!आसमान से गिरे ओले, फसलों पर संकट

ग्वालियर में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे शहर की सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई।
आसमान से गिरे ओले, फसलों पर संकट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे शहर की सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया और यातायात भी प्रभावित रहा। करीब आधे घंटे में 28.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    /img/116/1775315328467

    श्योपुर और सबलगढ़ में भी ओलावृष्टि

    श्योपुर जिले और मुरैना के सबलगढ़ क्षेत्र के कुछ गांवों में भी 5 से 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है।

    /img/116/1775315348658

    इन जिलों में बूंदाबांदी, कहीं बादल छाए

    भिंड, मुरैना और दतिया में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई जबकि शिवपुरी में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई।

    /img/116/1775315374243

    ये भी पढ़ें: ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत! भोपाल मंडल ने बढ़ाई सीटें, स्पेशल ट्रेनों में जुड़े अतिरिक्त कोच

    फसलों को नुकसान की आशंका

    ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर श्योपुर और सबलगढ़ क्षेत्र में फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts