Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाटापारा विधायक इन्द्र साव के PCO ने खुद को मारी गोली, कुछ महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
भाटापारा विधायक इन्द्र साव के PCO ने खुद को मारी गोली, कुछ महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस
भाटापारा (छत्तीसगढ़)। बलौदाबाजार-भाटापारा विधायक इन्द्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (PCO) ने रविवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम डिगेश्वर गागड़ा बताया गया है, जो जशपुर जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मृतक विधायक के घर के सामने किराए के मकान में रहता था। डिगेश्वर ने अपनी सर्विस गन (जेईपीसी 30 राउंड) से तीन गोलियां चलाकर खुद को निशाना बनाया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ तुरंत वहां पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

कुछ ही महीने पहले हुई थी शादी 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से तीन राउंड गोली चलने के संकेत मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया गया कि डिगेश्वर की दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वह विधायक के साथ बीते विधानसभा चुनावों के बाद से तैनात था।

विधायक ने जताई हैरानी

विधायक इन्द्र साव ने बताया कि घटना के समय वे शादी समारोहों में जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके सभी सुरक्षाकर्मी और स्टाफ घर के पास ही किराए के मकान में रहते हैं। गोली की आवाज के तुरंत बाद स्टाफ मौके पर पहुंच गया और उन्हें जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि डिगेश्वर कल रात 12 बजे तक ड्यूटी पर था और उस दौरान भी उसने किसी तनाव या परेशानी का कोई संकेत नहीं दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और डिगेश्वर की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts