Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दोबारा मिली जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान

Follow on Google News
किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, दोबारा मिली जिम्मेदारी, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
रायपुर। विधायक किरण सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान किया है। किरण सिंह देव दूसरा कार्यकाल दिया गया है, इससे पहले भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान इन्हीं के पास थी। बीजेपी आलाकमान की सहमति के बाद किरण सिंह देव के नाम पर मुहर लगी है।

निर्विरोध चुना गया प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था, इसलिए किरण सिंह देव को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना है। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उनके नाम का ऐलान किया। देर रात ही ये रायपुर पहुंचे थे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर इनका स्वागत किया था। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे।

किरण सिंह देव ने कहा-

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है, आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव है। ये चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है।

2023 में पहली बार विधायक बने थे देव

बता दें कि किरण सिंह देव 2023 में पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले वो जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव ने जगदलपुर सीट से 29 हजार 834 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को हराया था। ये भी पढ़ें- SGPC का कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर विरोध, सिख समुदाय ने जताई आपत्ति, रोकी गई फिल्म की स्क्रीनिंग
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts