Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर : हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज, बॉलर्स में बुमराह टॉप पर कबिज, गिल 8वें नंबर पर पहुंचे

बॉलिंग विभाग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर 870 पॉइंट के साथ काबिज है। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।
हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज, बॉलर्स में बुमराह टॉप पर कबिज, गिल 8वें नंबर पर पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क। ICCबुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की, जिसमें इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने अपने ही साथी खिलाड़ी जो रूट को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उनके करियर का दूसरा मौका है जब वे टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचे हैं। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है।

ब्रूक ने रूट को पीछे छोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में हैरी ब्रूक ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया था। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 115 रन से जीता और इसी प्रदर्शन के दम पर ब्रूक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी वे नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने थे।

दूसरी ओर, लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट का बल्ला नहीं चला। उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 1 और 8 रन बनाए, जिसके कारण वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अब दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत : 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया, पहला वन-डे 86 रन से जीता

शुभमन गिल की रैंकिंग में सुधार

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को ताजा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद गिल अब आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के जेमी स्मिथ पांच स्थान की छलांग लगाकर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 15 स्थान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों में गस एटकिंसन की एंट्री

बॉलिंग विभाग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप पर 870 पॉइंट के साथ काबिज है। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। लॉर्ड्स टेस्ट की आखिरी पारी में 30 रन देकर 5 विकेट लेने वाले एटकिंसन सात स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में शामिल हो गए हैं। वे अब 10वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में भी एटकिंसन दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटे न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन 22वें और इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान का दबदबा

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद दूसरे नंबर के वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में 6 विकेट लिए थे। वहीं शाहीन शाह अफरीदी 7 विकेट लेकर चार स्थान ऊपर चढ़े और अब टॉप-10 में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts