Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल:ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। पेंचवेली एक्सप्रेस में हुई कहासुनी के बाद एक युवक को बेरहमी से पीट कर मारा डाला। घटना बोरदेही रेलवे स्टेशन पर हुई।
ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

बैतूल। छिंदवाड़ा निवासी 25 वर्षीय अली खान अपने दोस्तों के साथ भोपाल जा रहा था। यात्रा के दौरान सीट को लेकर हुई बहस ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने स्टेशन पर अपने साथियों को बुलाकर युवक पर हमला कराया। गंभीर चोटों के कारण अली खान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीट को लेकर हुआ था विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की शुरुआत ट्रेन में सीट को लेकर हुई बहस से हुई थी। अली खान अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रहा था, तभी एक अन्य यात्री के साथ कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत होता दिखाई दिया और यात्रियों ने भी इसे सामान्य विवाद माना। लेकिन जैसे ही ट्रेन बोरदेही रेलवे स्टेशन पर पहुंची, विवाद फिर से शुरू हो गया। .

ये भी पढ़ें: सिवनी : तीन बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, छह घायल

स्टेशन पर पहले से मौजूद थे हमलावर

मृतक के दोस्त ने बताया कि विवाद के बाद संबंधित व्यक्ति ने अपने कई साथियों को अगले स्टेशन पर बुला लिया था। जैसे ही ट्रेन बोरदेही रेलवे स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने अली खान को घेर लिया। आरोप है कि उसे जबरन ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर उसके साथ मारपीट की गई। इससे स्ट्रेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

बेरहमी से की पिटाई, मौत 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने अली खान पर लात-घूंसों से हमला किया। युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ ही देर में उसने प्लेटफॉर्म पर दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: सूर्या हत्याकांड की जांच पीलीभीत तक पहुंची : 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू उपलब्ध कराने का आरोप

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी के आधार पर तलाश जारी 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही घटना के समय मौजूद यात्रियों और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts