Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Betul News : शादी के बाद जेवर और डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, एक साथी गिरफ्तार, महिला की तलाश अभी भी जारी

Betul News : शादी के बाद जेवर और डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, एक साथी गिरफ्तार, महिला की तलाश अभी भी जारी
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लिव इन रिलेशनशीप के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बैतूल गंज पुलिस ने पिछले महीने दूल्हे को चकमा देकर जेवर सहित फरार हुई एक दुल्हन के साथी को गिरफ्तार किया है। महिला के तीन साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। फिलहाल, महिला की तलाश अभी भी जारी है।

जानें पूरा मामला

विगत 8 सितंबर को देवास के हाट पिपलिया निवासी राजेश मंसुरिया ने शिकायत की थी कि 30 अगस्त को सुरेंद्र यादव ने उनके साले धर्मेंद्र बागवन की शादी एक महिला से कराने के लिए बैतूल बुलाया था। बैतूल में सुरेंद्र यादव ने उसे अपने साथी राजा उर्फ ​​चन्द्रशेखर और एक महिला से मिलवाया और रमेश सूर्यवंशी के घर कालापाठा ले गया। वहां रमेश सूर्यवंशी, राजेश यादव और दो महिलाएं मिलीं। एक लड़की का आधार कार्ड दिखाकर उसकी शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। राजेश मंसूरिया ने एक लाख रुपए नकद और 40 हजार 500 रुपए फोनपे के माध्यम से सुरेंद्र यादव को दिए। इसके बाद बैतूल कोर्ट के पास लिव-इन-रिलेशनशिप का एग्रीमेंट तैयार किया गया और फिर महिला को सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल पहनाई गई। शादी की औपचारिकता पूरी होने के बाद सभी हाटपिपलिया, देवास के लिए टवेरा गाड़ी से निकले। रास्ते में महिला ने शकर ढाबे चिरापटला में खाने का बहाना किया और बाथरूम जाने के नाम पर एक स्कूटी सवार व्यक्ति के साथ भाग गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts