Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लाड़ली बहना योजना की की 41वीं किस्त, 14 अक्टूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपए

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए 14 अक्टूबर का दिन खास रहने वाला है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये भेजे जाएंगे।
लाड़ली बहना योजना की की 41वीं किस्त, 14 अक्टूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपए
लाड़ली बहना योजना की की 41वीं किस्त

भोपाल। उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। जून 2023 में शुरू हुई इस योजना की सितंबर 2026 तक 40 किस्तें जारी हो चुकी हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकार ने योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

14 अक्टूबर को जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए पात्र महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें: OBC आरक्षण पर कानूनी लड़ाई की तैयारी, दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम मोहन यादव

करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

योजना के तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी। यह राशि आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) सक्रिय बैंक खातों में ही जमा होगी, ताकि सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच सके।

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी, जब पहली किस्त महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई थी। सितंबर 2026 तक योजना की कुल 40 किस्तें सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी हैं। अब 14 अक्टूबर को महिलाओं को योजना की 41वीं किस्त दी जाएगी।

सामान्य महिलाओं को 1500, पेंशन पात्र महिलाओं को 900 रुपये

इस योजना के तहत सामान्य पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्र महिलाओं को नियमों के तहत 900 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

Breaking News

रक्षाबंधन पर चार बार मिल चुका है विशेष उपहार

बता दें कि लाड़ली बहना योजना के तहत अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 250-250 रुपये का विशेष उपहार भी दिया जा चुका है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने योजना मद में 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts