PlayBreaking News

बैतूल:किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के मायके में रहने से तनाव में था

बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में एक किसान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के मायके में रहने से तनाव में था
किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बैतूल। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज पिता नाथूराम बारस्कर (35 वर्ष) निवासी ग्राम केरपानी, थाना झल्लार के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच मनोज ने अपने घर में फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा।

ये भी पढ़ें: सतना में तीन महीने बाद हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

परिजनों ने तत्काल मनोज को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

Breaking News

किसान कई दिनों से डिप्रेशन में था 

परिजनों के अनुसार मनोज बारस्कर की शादी वर्ष 2015 में राधिका बारस्कर से हुई थी। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते वह डिप्रेशन में था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खेती-किसानी से चलाते थे परिवार

मृतक खेती-किसानी का कार्य करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी सहित दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Edited By: Rohit Sharma 

Devesh Dubey
By Devesh Dubey
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts