सतना में तीन महीने बाद हत्या का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या

सतना के रामपुर बाघेलान पुलिस ने तीन महीने से लापता युवक विपिन कुमार यादव की अंधे कत्ल का खुलासा किया है। पुलिस ने युवक का कंकालनुमा शव रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उसकी ससुराल के पास एक नाले से बरामद किया है।
Follow on Google News
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या
सतना में तीन महीने बाद हत्या का खुलासा

सतना। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पत्नी और प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी आंचल यादव और सुनील कुशवाहा के बीच शादी के बाद भी प्रेम संबंध थे। विपिन कुमार यादव को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने खौफनाक साजिश रची। वारदात को पूरे प्लान से अंजाम दिया गया। 

ये भी पढ़ें: दवा में HIV होने के दावे पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- बिना वैज्ञानिक जांच के दायर हुई याचिका, पब्लिसिटी का जरिया नहीं बन सकती अदालत

घुमाने के बहाने ले जाकर की हत्या

26 मार्च को सुनील, विपिन को घुमाने के बहाने उसकी ससुराल टीकर गांव ले गया। वहां सुनील और उसके साथी संदीप बहरोलिया ने विपिन को बहुत ज्यादा शराब पिलाई। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Breaking News

पहले कुएं में फेंका, फिर नाले के पास दफनाया

आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से शव को पहले एक कुएं में फेंक दिया। बाद में शव को वहां से निकालकर नाले के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने गड्ढे से कंकालनुमा शव को बाहर निकाला। 

पूछताछ में खुला पूरा राज

तीन दिन पहले एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में आए सुनील ने पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया। लापता युवक की तलाश के दौरान पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा और संदेही से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद हत्या और शव दफनाने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: सतना में नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पत्नी और उसके प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में सह-आरोपी की तलाश जारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts