Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में सजी अयोध्या, राम के आगमन पर झूमे विद्यार्थी; रामायण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

हरदा की पिनेकल एकेडमी में गुरुवार को प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का मंचन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम के इंतजार में पुरी प्रजा पलकें बिछाए बैठी थी। आगमन स्थल मंगल गीतों की गूंज रहे थे।
हरदा में सजी अयोध्या, राम के आगमन पर झूमे विद्यार्थी; रामायण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
कार्यक्रम स्थल रंगोली से तैयार भारत का नक्शा

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पिनेकल एकेडमी में दीपावली के अवसर पर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का भव्य मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्र निभाकर राम के अयोध्या लौटने का दृश्य जीवंत कर दिया। इस दौरान सीता हरण और रावण वध की लीलाओं का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम देखकर मौजूद दर्शक भाव-विभोर हो गए।

राम के स्वागत में सजी अयोध्या, विद्यार्थियों ने किया मंचन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाया कि किस तरह 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे। उनके स्वागत में पूरी अयोध्या दीपों से जगमगा उठी और प्रजा मंगल गीतों के साथ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए इंतजार करती रही। जैसे ही प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंचे, सभी खुशी से झूम उठे। इससे पहले विद्यार्थियों ने सीता हरण और रावण वध के प्रसंगों का मंचन भी किया। रामलीला के इन दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

धनतेरस पर हरदा के ग्रामीणों को मिला संपत्ति का कानूनी अधिकार, 4 गांवों में 100% रजिस्ट्री पूरी

रंगोली और दीप सज्जा बनी आकर्षण

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा पार्षद प्रतिनिधि संदीप पाराशर और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल विशेष रूप से शामिल हुए। एकेडमी के संचालक अब्दुल सईद खान ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने छात्राओं की ओर से सजाए गए दीपकों और रंगोली का अवलोकन किया। भारत के नक्शे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दर्शाती रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को दिया संस्कृति से जुड़ने का संदेश

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने संस्था के सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छी सोच को अमल में लाने से देश मजबूत होता है। वहीं, संदीप पाराशर ने कहा कि सांस्कृतिक और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को धर्म, संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराने की जरूरत बताई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए पिनेकल एकेडमी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सोहा खान ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य प्रियंका तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts