Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु में 70 साल की वृद्ध की हत्या : कई टुकड़ों में मिला शव, हाथ और पैर गायब; बेटी के साथ रहती थी महिला

Follow on Google News
बेंगलुरु में 70 साल की वृद्ध की हत्या : कई टुकड़ों में मिला शव, हाथ और पैर गायब; बेटी के साथ रहती थी महिला
बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक रूंह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, केआर पुरम इलाके में एक 70 साल की वृद्ध महिला का शव मिला है। शव के कई टुकड़े एक ड्रम में सुनसान जगह पर रखे गए थे। जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहती थी।

टुकड़े कर ड्रम में रखकर फेंका

मामला बेंगलुरु के केआर पुरम से सामने आया है। यहां एक 70 साल की वृद्ध महिला की बॉडी के टुकड़े ड्रम में रखे गए और इस ड्रम को एक खाली घर के पास सुनसान जगह में फेंक दिया गया। महिला की पहचान सुशीलाम्मा के तौर पर हुई है। वह अपनी बेटी और 2-3 रिश्तेदार के साथ रहती थी।

बदबू आने पर लोगों ने की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, शव की खोज तब हुई जब स्थानीय लोगों ने उस जगह से आ रही बदबू के बारे में पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची तो देखा कि एक शव को ड्रम में बंद कर रखा गया है। पुलिस ने आगे बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे हादसा कल हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है इसी के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला के हाथ-पैर गायब

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर रमन गुप्ता ने बताया कि, महिला के हाथ और पैर काट दिए थे, जो बाकी बॉडी के साथ नहीं मिले। हाथ-पैर अब तक मिसिंग हैं। पुलिस इस मामले में इलाके को सील कर गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता चल जाएगा। ये भी पढ़ें - ज्ञानवापी केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts