Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे

रायसेन के बेगमगंज में नगरपालिका परिषद और राजस्व विभाग के संयुक्त आव्हान पर सांदीपनि विद्यालय मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पटवारियों, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
बेगमगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे
बेगमगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बेगमगंज। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से कतारबद्ध भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए चले।

सांदीपनि विद्यालय मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

नगरपालिका परिषद एवं राजस्व विभाग के संयुक्त आव्हान पर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल, नवांकुर हाई स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सभी उत्साहित छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए।

Raipur: हरेली पर CM साय का देसी अंदाज,हल-नांगर की पूजा से CM हाउस में बिखरा छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का रंग

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, भाजपा अध्यक्ष पार्षद अजय जाट, सत्यजीत दुबे, राजीव दुबे पत्रकार, शिक्षाविद प्रदीप सोनी, जितेंद्र तोमर, राकेश सोनी, मनोज सोनी, उपेंद्र ठाकुर शामिल रहे। वहीं बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य सिस्टर मरीना, बृजेश चौहान सहित शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के उत्साहित छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

Breaking News

भारत माता की जय के लगे नारे

तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल सभी लोग अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े, जिससे पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।

हरदा में नशा तस्कर गिरफ्तार: 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

पुष्प वर्षा कर किया तिरंगा यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा नगर के सागर भोपाल मुख्य मार्ग से नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड़, मेन रोड़ से पुराना बस स्टैंड होते हुए वापिस सांदीपनि विद्यालय पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन हुआ। इस बीच जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।

Anand Sharma
By Anand Sharma

में आनंद कुमार शर्मा पिछले 15 वर्ष से विभिन्न संथाओं के माध्यम से पत्रकारिता कर रहा हूँ मैंने अपनी प...

Latest Posts