हरदा में नशा तस्कर गिरफ्तार: 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

हरदा में कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के पास से 2 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसी के साथ पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
हरदा में  नशा तस्कर गिरफ्तार: 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस
हरदा में नशा तस्कर गिरफ्तार: 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

हरदा। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हरदाखुर्द रोड पर संदिग्ध व्यक्ति मिला

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, हरदा एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने हरदाखुर्द रोड स्थित फोरलेन ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर कोर्ट को बम धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

 2 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

Breaking News

पुलिस ने आरोपी मुकेश को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश पिता देवीलाल माली उम्र 48 वर्ष, निवासी थाना छिपाबड़ को हिरासत में लिया है। वहीं, थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

धार भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं पर टिकी सबकी नजर!

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय और नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही। कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts