सागर-भोपाल मार्ग की बदहाली पर मुखर हुए बेगमगंज के वकील, 15 दिन में मरम्मत की मांग

गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा
अधिवक्ताओं ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की स्थिति लगातार खराब होने के बावजूद अब तक स्थायी मरम्मत नहीं होने से समस्या गंभीर हो गई है। अधिवक्ता संघ ने बताया कि इससे पहले भी 2 दिसंबर 2025 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत और नागरिकों की सुविधा का मुद्दा उठाया गया था। उस समय प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत का काम नहीं कराया गया।
ये भी पढ़ें: सुल्तानगंज के गोरखी में शराब दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, एक घंटा चक्काजाम
मरम्मत की मांग
अधिवक्ताओं ने प्रशासन से सागर-भोपाल मार्ग के संबंधित हिस्से के साथ नालियों की भी तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन में सड़क और नालियों की मरम्मत का काम 15 दिवस के भीतर पूरा कराने की मांग रखी गई है। इस अवसर पर अमोद शर्मा, राजेश यादव, विनय सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह ठाकुर, आरएन रावत, एसएन रावत, सुनील शर्मा, रवि रावत, शैलेष जैन सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: MP के हाईवे प्रोजेक्ट्स पर NHAI की नजर, विपिनेश शर्मा ने राजमार्ग परियोजनाओं का किया निरीक्षण




















