MP के हाईवे प्रोजेक्ट्स पर NHAI की नजर, विपिनेश शर्मा ने राजमार्ग परियोजनाओं का किया निरीक्षण

भोपाल, 12 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स की प्रगति और गुणवत्ता जांचने के लिए NHAI के सदस्य (परियोजना) श्री विपिनेश शर्मा ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब 140 किलोमीटर लंबे उज्जैन-गरोठ कॉरिडोर के तीनों पैकेज और इंदौर-खंडवा के बीच बन रहे 33.4 किलोमीटर लंबे तेजाजी नगर-बलवाड़ा प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
निर्माण की गुणवत्ता पर फोकस
उज्जैन-गरोठ परियोजना के निर्माणाधीन पैकेज-1 के निरीक्षण के दौरान विपिनेश शर्मा ने काम की प्रगति और निर्माण गुणवत्ता देखी। उन्होंने RE Wall समेत अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

हाईवे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
परियोजना के दो पूरे हो चुके पैकेजों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान हाईवे की स्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा हुई। हाईवे पर अतिक्रमण मिलने पर NHAI अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण जल्द हटाने और हाईवे को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: ‘ये मेरा लास्ट वीडियो…’आखिरी वक्त में एशियन गेम्स की टीम से बाहर हुईं दिव्यांशी, वीडियो में छलका दर्द
CCTV और कंट्रोल रूम की जांच
निरीक्षण के दौरान हाईवे पर लगे CCTV कैमरों से हो रही निगरानी व्यवस्था भी देखी गई। कंट्रोल रूम पहुंचकर अलग-अलग स्थानों की मॉनिटरिंग की जानकारी ली गई। अधिकारियों को लगातार और प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क पर किसी भी समस्या का जल्द पता लगाया जा सके।
एंबुलेंस और पेट्रोलिंग व्यवस्था भी देखी
NHAI सदस्य ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों और एंबुलेंस की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सड़क उपयोगकर्ताओं को तुरंत मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत रखने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में मां बनीं लेडी गागा, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत
तेजाजी नगर-बलवाड़ा टनल का निरीक्षण
इसके बाद इंदौर-खंडवा के बीच बन रहे तेजाजी नगर-बलवाड़ा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों और निर्माणाधीन टनल को देखा गया। उन्होंने टनल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही तकनीकी प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।



















