सागर-भोपाल मार्ग की बदहाली पर मुखर हुए बेगमगंज के वकील, 15 दिन में मरम्मत की मांग
बेगमगंज में सागर-भोपाल मार्ग की बदहाली और नालियों के घटिया निर्माण को लेकर अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए 15 दिन में सड़क और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की।
Anand Sharma
12 Sep 2026


























