UGC Scholarship New Rule 2026:15 अप्रैल से पहले करें ये काम, नहीं तो रुक जाएगा स्कॉलरशिप का पैसा

UGC ने स्कॉलरशिप और फेलोशिप की राशि अब आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (ABP) के जरिए भेजना अनिवार्य कर दिया है। छात्रों को 15 अप्रैल 2026 तक अपना बैंक अकाउंट आधार से लिंक कर SFMP पोर्टल पर डिटेल्स अपडेट करनी होंगी। निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर स्कॉलरशिप की राशि रुक सकती है।
छात्रों के लिए जरूरी अपडेट
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अनुसार अब स्कॉलरशिप की राशि केवल Aadhaar-Based Payment (ABP) सिस्टम के जरिए ही भेजी जाएगी। अब पैसा उसी बैंक खाते में आएगा जो आपके आधार नंबर से लिंक होगा। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा नहीं है, तो आगे मिलने वाली राशि रुक सकती है, और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों के साथ गया था घूमने
क्या है नया नियम ?
UGC के नए निर्देश के अनुसार अब सभी Scholarship और Fellowship payments को Direct Benefit Transfer (DBT) के तहत Aadhaar-Based Payment System से जारी किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों को पैसा सीधे उनके सही बैंक खाते में मिलेगा और भुगतान में किसी तरह की देरी या गड़बड़ी होने की संभावना कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: डिंडौरी में चोरी का खुलासा: 5 बाइक और सोना-चांदी बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
क्या है इसकी डेडलाइन ?
UGC ने इस अपडेट के लिए 15 अप्रैल 2026 तक का समय तय किया है। इस तारीख से पहले सभी छात्रों को आधार लिंकिंग और पोर्टल अपडेट की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद 20 अप्रैल 2026 तक नोडल ऑफिसर सभी छात्रों की जानकारी को जांचकर इसकी मंजूरी देंगे । यह प्रक्रिया फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में समय पर भूगतान जारी करने के लिए जरूरी है।
छात्रों को क्या करना होगा ?
इस नियम के लागू होने के बाद अब सभी छात्रों को Scholarship and Fellowship Management Portal (SFMP) पर जाकर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी।
ये करें जरूरी काम:
- अपना Aadhaar number बैंक खाते से लिंक करना होगा
- SFMP पोर्टल पर बैंक और आधार डिटेल्स अपडेट करनी होगा
- जानकारी को समय रहते verify करना जरूरी होगा
अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द से जल्द कर लें, ताकि आपकी अगली स्कॉलरशिप बिना रुकावट सही खातें में मिल सके।












