Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा, आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई

सतना जिले के नागौद क्षेत्र के सिजहटी गांव में रीवा EOW की टीम ने अमकुई समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के पैतृक आवास पर छापा मारा। शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुई इस कार्रवाई की वजह आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें हैं। टीम जमीन-जायदाद, बैंक खातों, निवेश और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। 
सतना में समिति प्रबंधक के घर EOW का छापा, आय से ज्यादा संपत्ति की शिकायत पर सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
नागौद क्षेत्र में अमकुई समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के पैतृक आवास पर ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा।

सतना। जिले के नागौद क्षेत्र में शनिवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रीवा EOW की विशेष टीम ने जसो थाना क्षेत्र के सिजहटी गांव में अमकुई समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के पैतृक आवास पर छापा मारा। टीम ने तड़के करीब 5 बजे अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर में मौजूद दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, समिति प्रबंधक सुरेंद्र सिंह बघेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। EOW की टीम उनकी वैध आय और अब तक अर्जित की गई संपत्ति के बीच अंतर का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए घर में उपलब्ध दस्तावेजों के साथ संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सतना: बिजली लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, दुर्गा विसर्जन से लौट रहे 25 लोग झुलसे

जमीन-जायदाद से लेकर बैंक खातों तक की जांच

छापेमारी के दौरान टीम चल-अचल संपत्ति, जमीन-जायदाद के दस्तावेज, बैंक खातों और निवेश से संबंधित रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का उद्देश्य यह पता लगाना है कि समिति प्रबंधक के पास मौजूद संपत्ति उनकी ज्ञात आय के अनुरूप है या नहीं। दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य जानकारियों के मिलान के बाद ही संपत्ति के वास्तविक मूल्य और आय के अनुपात का आकलन हो सकेगा।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के इंतजाम

अचानक हुई छापेमारी को देखते हुए आवास के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए गए, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। गांव में EOW की टीम पहुंचने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि समिति प्रबंधक की संपत्ति उनकी वैध आय से कितनी अधिक है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: सतना में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts