डिंडौरी में चोरी का खुलासा:5 बाइक और सोना-चांदी बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

डिंडौरी में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से चोरी की गई पांच बाइक और सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
5 बाइक और सोना-चांदी बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डिंडौरी में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से चोरी की गई पांच बाइक और सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

    पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का सामान बेचने की तैयारी में हैं। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

    ये भी पढ़ें: जबलपुर में कृषि मंथन 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

    कई महीनों से कर रहे थे चोरी

    कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई थी। लगातार जांच और सुराग जुटाने के बाद आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

    आरोपी की पहचान, साथी की तलाश जारी

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान खान (19) निवासी ग्राम मुडकी के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ शामिल नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।

    ये भी पढ़ें: भोपाल में मोबाइल लुटेरों का आतंक : राजा भोज का किरदार निभाने वाले एक्टर राहुल चेलानी का फोन छीना

    चोरी का सामान बेचने की थी तैयारी

    पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की गई बाइक और जेवरात को बेचने की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया, जिससे आगे और वारदात होने से रोका जा सका।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts