PlayBreaking News

नोएडा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों के साथ गया था घूमने

नोएडा के सेक्टर-126 में एक खाली निर्माण स्थल पर भरे पानी में डूबने से छात्र हर्षित भट्ट की मौत हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow on Google News
नोएडा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत, परीक्षा के बाद दोस्तों के साथ गया था घूमने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सेक्टर-126 में एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर भरे पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र कुछ ही मिनटों में हादसे का शिकार हो गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

    इस घटना ने कुछ समय पहले हुई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की याद भी ताजा कर दी है। लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद नोएडा प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट अपने तीन दोस्तों के साथ परीक्षा खत्म होने के बाद पिकनिक मनाने पास के एक खाली निर्माण स्थल पर गया था। मस्ती के दौरान हर्षित पास में भरे गहरे पानी में नहाने के लिए उतर गया। उसे अंदाजा नहीं था कि गड्ढा काफी गहरा है। अचानक वह पानी में डूबने लगा, जिससे वहां मौजूद दोस्तों में हड़कंप मच गया।

    घटना की सूचना मिलते ही डॉयल-112, थाना सेक्टर-126 पुलिस और डीसीपी साद मियां खान मौके पर पहुंचे।

    अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

    स्थानीय गोताखोरों की मदद से हर्षित को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हर्षित को बचाने के लिए पानी में उतरे उसके अन्य साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    Breaking News

    नोएडा प्राधिकरण पर उठ रहे सवाल

    इस हादसे के बाद नोएडा प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पुराने निर्माण स्थलों पर बने गहरे गड्ढों में भरा पानी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

    फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts