Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली के घर फिर गूंजी किलकारी, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, देखें POST

Follow on Google News
Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली के घर फिर गूंजी किलकारी, अनुष्का शर्मा ने बेटे को दिया जन्म, देखें POST
स्पोर्टस डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और किंग कोहली एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है।

यह रखा बेटे का नाम

इस बात की जानकारी किंग कोहली  ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के  जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है। विराट ने इस पोस्ट में लिखा, "हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

2017 में हुई थी शादी  

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।  2021 में दोनों ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। ये भी पढ़ें-IPL 2024 : 22 मार्च से शुरू होगा रोमांच, लोकसभा चुनाव के कारण 2 फेज में जारी होगा शेड्यूल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts