PlayBreaking News

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी : FIR की चेतावनी के बाद आखिर बाहर आई विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की फाइल

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में गुम हुई विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की फाइल FIR की चेतावनी के बाद मिल गई। उच्च शिक्षा विभाग ने साल भर पहले मसूद के कॉलेज की मान्यता खत्म की थी, लेकिन यूनिवर्सिटी ने मान्यता बरकरार रखी थी।
Follow on Google News
FIR की चेतावनी के बाद आखिर बाहर आई विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की फाइल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में गुम हुई भोपाल के मध्य क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी कॉलेज (IPC) कॉलेज की फाइल अंतत: एफआईआर की चेतावनी के बाद बाहर आ गई है। ज्ञात हो कि उच्च शिक्षा विभाग ने करीब साल भर पहले मसूद के कॉलेज की मान्यता खत्म कर दी है, लेकिन बीयू अभी तक उसकी संबद्धता समाप्त नहीं कर पाया है। कॉलेज की फाइल भी गायब कर दी गई थी। इसके साथ ही बीयू से एक दर्जन से अधिक फाइलें चोरी हो गई हैं, जिसको लेकर रजिस्ट्रार प्रो. समर बहादुर सिंह ने बागसेवनिया थाने का पत्र लिखा है।

    एकेडमिक विभाग से गायब हुई थी फाइल

    इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के लिए रजिस्ट्रार प्रो. समर सिंह ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि कॉलेज की फाइल एकेडमिक विभाग से गायब हुई है। समय रहते फाइल प्रस्तुत नहीं की गई, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ बाग सेवनिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एफआईआर का नोटिस देख एकेडमिक शाखा से फाइल निकल कर सीधे रजिस्ट्रार के कार्यालय में पहुंच गई है।

    अब EC की बैठक में रहेगा संबद्धता खत्म करने का मुद्दा 

    अब आगामी कार्य परिषद (EC) की बैठक में उक्त कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने के लिए मुद्दे को एजेंडे में शामिल किया जाएगा। विभाग ने BU के संबद्धता समाप्त करने का आदेश गत वर्ष दिया था, जो अभी तक समाप्त नहीं हो सकी है। अभी तक बीयू प्रबंधन आईपी कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहा था। प्रबंधन प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में होने की बात कह रहा है। सुप्रीम कोर्ट में मामला प्रवेश से संबंधित है। जबकि प्रबंधन संबद्धता और प्रवेश दोनों को जोड़कर कार्रवाई करने से बचना चाहता था। रजिस्ट्रार सिंह ने दोनों प्रकरण को समझते हुए कार्रवाई करने का निर्णय लिया है और संबंधित शाखाओं को निर्देशित कर दिया है।

    Featured News

    IPC ने पेश किए थे फर्जी दस्तावेज

    हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि एमएलए मसूद फर्जी दस्तावेजों के जरिए कॉलेज की मान्यता लेकर संचालन करा रहे थे। हाईकोर्ट ने भोपाल कमिश्नर को तीन दिन में एफआईआर दर्ज करने को कहा है। जस्टिस अतुल श्रीधरन की कोर्ट ने इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज में नए दाखिलों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। हाईकोर्ट पूरे मामले की जांच एसआईटी से करा रहा है। संजीव शमी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि 90 दिन में एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट पेश करें।

    एक दर्जन से ज्यादा फाइलें चोरी

    BU से मसूद के कॉलेज के अलावा 13 अन्य फाइलें चोरी हो गई हैं। इस संबंध में BU ने बाग सेवनिया थाने को शिकायती आवेदन भेज कर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब जल्द ही पुलिस फाइलों का सुराग जुटाने के लिए कर्मचारी और अधिकारियों के घरों पर दबिश देगी। बताया जाता है कि इस संबंध में कुलसचिव प्रो. समर सिंह ने 17 जनवरी को सभी विभागों को नोटिस जारी करते हुए कहा था कि BU कई कक्षों और विभागों से फाइलें अप्राप्त हैं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कक्ष अधिकारियों को कुछ दिनों की मोहलत देते हुए फाइलें प्रस्तुत करने को कहा था।

    विभागों ने भरकर दिया फॉर्मेट

    विभाग और कक्ष से चोरी फाइलों की जानकारी के लिए रजिस्ट्रार सिंह ने सात कालम का एक फॉर्मेट दिया है, जिसमें फाइल क्रमांक, विषय, प्रभारी कर्मचारी, फाइल कब प्राप्त हुई, चोरी फाइलें किसके नाम और रिमार्क तक दर्ज करने को कहा है। सभी विभागों ने फॉर्मेट भरकर दे दिए हैं। इसमें कई फाइलें मिल चुकी हैं, लेकिन 13 फाइलें गायब मिली हैं। उक्त फाइलों की चोरी होने की पुष्टि हो रही है।

    सभी फाइलों की जांच की जा रही 

    उच्च शिक्षा विभाग से मान्यता समाप्त हुए BU से संबद्ध कॉलेजों की संबद्धता संबंधित सभी फाइलों की जांच की जा रही है। 13 फाइलें चोरी हो गई हैं। इसलिए संबंधित बागसेवनिया थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा गया है।

    समर बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार, बरकतउल्ला विवि 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts