Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर के बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, कभी भी खुल सकते हैं गेट; तटीय क्षेत्रों में अलर्ट

पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के कारण नर्मदा नदी उफान पर है और बरगी डैम का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध प्रबंधन ने नर्मदा के घाटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
जबलपुर के बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर, कभी भी खुल सकते हैं गेट; तटीय क्षेत्रों में अलर्ट
जबलपुर के बरगी बांध का बढ़ा जलस्तर

जबलपुर। शुक्रवार सुबह 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया। बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 एमसीएम यानी 78.36 प्रतिशत है और पानी की आवक 760 क्यूमेक है। आगामी 24 घंटे में करीब 1000 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

420.15 मीटर पहुंचा बांध का जलस्तर

बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के अनुसार शुक्रवार 14 अगस्त सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 420.15 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2492 एमसीएम यानी 78.36 प्रतिशत है। फिलहाल बांध में पानी की आवक 760 क्यूमेक है। जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बारिश को देखते हुए आगामी 24 घंटे में बांध से करीब 1000 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

भोपाल में निकली 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री बोले- आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारता है

कभी भी खोले जा सकते हैं बांध के गेट

जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। गेट खोलने के पहले वायरलेस मैसेज और संबंधित वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना दी जाएगी। पानी की आवक के अनुसार छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कभी भी घटाई या बढ़ाई जा सकती है। बांध प्रबंधन लगातार जलभराव क्षेत्र में बारिश और पानी की आवक पर नजर रख रहा है।

Breaking News

नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा पानी

बांध के गेट खोले जाने पर नर्मदा नदी के घाटों पर करीब 3 से 4 फीट पानी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों से नदी के घाटों और तटीय क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया है। बांध प्रबंधन ने नर्मदा नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर उतरे, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव का लगाया आरोप

गेट खुलने की सूचना के बाद घाटों पर न जाएं

बांध प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि गेट खुलने की सूचना मिलने के बाद नर्मदा के घाटों पर जाने और नदी के आसपास जोखिम लेने से बचें। नदी में पानी की आवक बढ़ने के कारण घाटों पर अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित सूचना के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts