Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में आदिवासी छात्रों को ‘कूटने’ की धमकी देने वाले टीआई सस्पेंड, ‘जोहार’ के अपमान पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

भोपाल में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मिसरोद टीआई रतन सिंह परिहार का गाली-गलौज करते वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। पुलिस कमिश्नर ने टीआई को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की, जबकि राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
भोपाल में आदिवासी छात्रों को ‘कूटने’ की धमकी देने वाले टीआई सस्पेंड, ‘जोहार’ के अपमान पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
पुलिस कमिश्नर कार्यालय भोपाल।

भोपाल। आदिवासी समाज की पहचान और सम्मान से जुड़ा ‘जोहार’ शब्द भोपाल में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच विवाद का केंद्र बन गया है। आदिवासी छात्रों की समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के छात्र विंग के प्रदर्शन के दौरान मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में टीआई प्रदर्शनकारी छात्रों से अभद्र भाषा में बात करते और गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें ‘यही कूट दूंगा’ जैसी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी संगठनों और राजनीतिक हलकों में नाराजगी बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

उमंग सिंघार बोले- ‘जोहार’ आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक 

X Post

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि ‘जोहार’ कहने पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज किया जाना गंभीर और निंदनीय है। सिंघार ने कहा, ‘जोहार’ कोई गाली नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, पहचान, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। यह अभिवादन प्रेम, आदर और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि किसी समुदाय की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सिंघार ने मुख्यमंत्री से मामले में जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने अपने पद का दुरुपयोग किया है, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: PU Special : भोपाल CGST जोन के करीब 14 अफसर भ्रष्टाचार के मामलों में CBI के शिकंजे में, चार साल में बढ़े केस

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, टीआई पर विभागीय जांच शुरू

/img/89/1791973110837

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मिसरोद क्षेत्र में हुई घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का संज्ञान लिया है और इस संबंध में चर्चा की है। पटेल ने कहा कि थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के दौरान यदि अन्य लोग भी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से सामने आए इस रुख के बाद मामले में जांच और संभावित कार्रवाई को लेकर नजरें पुलिस विभाग पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: प्रदेशभर में दुर्गा उत्सव पर 15 हजार ड्रोन से होगी निगरानी, झांकियों से गरबा स्थलों और महिलाओं के आने-जाने वाले रास्तों तक रहेगी नजर

‘जय जोहार’ सम्माननीय उद्घोष

मंत्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की बड़ी आबादी रहती है और ‘जय जोहार’ एक सम्माननीय उद्घोष है। ऐसे में इस अभिवादन से जुड़े विवाद को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है। वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों के बीच फिलहाल टीआई का निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई सामने आई है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts