Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और ऑटो लूटा, हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन पर केस दर्ज

भोपाल के कटारा हिल्स में बर्रई गांव के पास बदमाशों ने ऑटो चालक रामसिंह राय से मारपीट कर पर्स और ऑटो लूट लिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।
भोपाल में ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और ऑटो लूटा, हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन पर केस दर्ज
File Photo

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह ऑटो चालक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। बर्रई गांव के पास तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर चालक से रुपए मांगे। इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, पर्स छीन लिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन और उसके साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रामसिंह राय (60) लहारपुर एक्सटेंशन में रहते हैं और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करते हैं। बुधवार सुबह वह अपने एक साथी के साथ सब्जी मंडी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बर्रई गांव के पास तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

रुपए देने से इनकार किया तो की मारपीट

बताया गया कि ऑटो रुकते ही एक बदमाश ने खुद को अजय गोल्डन बताते हुए इलाके का बड़ा बदमाश होने की बात कही और रामसिंह से रुपए मांगे। रामसिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर अजय गोल्डन और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रामसिंह का पर्स छीन लिया और उन्हें ऑटो से नीचे उतार दिया। इसके बाद तीनों बदमाश ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

भोपाल में आदिवासी छात्रों को ‘कूटने’ की धमकी देने वाले टीआई सस्पेंड, ‘जोहार’ के अपमान पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय गोल्डन और उसके साथियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन वे नहीं मिले।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts