घंसौर में मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस का निकला टायर, बाल-बाल बचा मरीज
सिवनी। एंबुलेंस का टायर निकलकर सड़क किनारे स्थित एक घर की ओर जा पहुंचा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस व्यवस्था और वाहनों की तकनीकी स्थिति पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस की ऐसी हालत आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
ये भी पढ़ें: सीहोर में जुटेगा भोपाल के डॉक्टरों का दल, एक नवंबर को हेल्थ कैंप में फ्री होगी जांच, दवा भी मिलेगी
पहले भी सामने आ चुकी हैं शिकायतें
क्षेत्र में पहले भी खराब एंबुलेंस और टायरों की जर्जर हालत को लेकर खबरें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद हालात में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में एंबुलेंस की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार?
सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? मरीजों की जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस ही यदि सड़क पर खतरा बन जाए, तो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा कैसे कायम रहेगा? जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग तत्काल एंबुलेंस की तकनीकी जांच कराए और खराब वाहनों को दुरुस्त करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।






















