PlayBreaking News

Bankipur by-Election:बांकीपुर उपचुनाव से पहले तेज प्रताप को बड़ा झटका, वीणा मानवी का नामांकन रद्द

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। जहां तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया। इसके बाद चुनावी मुकाबले में नया मोड़ आ गया है।
Follow on Google News
बांकीपुर उपचुनाव से पहले तेज प्रताप को बड़ा झटका, वीणा मानवी का नामांकन रद्द
वीणा मानवी का नामांकन रद्द

निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्र की जांच में तकनीकी कमी पाई। नियम के अनुसार जरूरी प्रस्तावकों की संख्या पूरी नहीं होने पर नामांकन खारिज कर दिया गया। इससे जनतांत्रिक जनता दल को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया 

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि वीणा मानवी के आवेदन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी आधार पर उनका नामांकन रद्द करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें: Dr. Mohan Yadav Cabinet : आजीविका मिशन नहीं, अब महिला एवं बाल विकास विभाग देगा टेक होम राशन

10 प्रस्तावकों की जगह मिले केवल 9 हस्ताक्षर

चुनाव नियमों के मुताबिक प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। जांच में वीणा मानवी के दस्तावेज में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर मिले, जिसके चलते उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया।

Breaking News

नामांकन के दिन भी हुआ था हंगामा

वीणा मानवी का नामांकन पहले ही विवादों में आ चुका था। नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी हंगामा हुआ था और प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था।

ये भी पढ़ें: CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: नोटिस जारी कर दो हफ्ते में मांगा जवाब, 22 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

 जनतांत्रिक जनता दल पार्टी के लिए बड़ा झटका! 

नामांकन रद्द होने के बाद बांकीपुर उपचुनाव की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है। तेज प्रताप यादव की पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है और अब चुनावी मुकाबला नए समीकरणों के साथ आगे बढ़ेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts