PlayBreaking News

Bankipur By Election:बांकीपुर में 35% से भी कम वोटिंग, क्या प्रशांत किशोर के लिए खतरे की घंटी?

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इस बार मतदान उम्मीद से काफी कम रहा। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी के बावजूद मतदाताओं में खास उत्साह देखने को नहीं मिला। चुनाव के दौरान पुलिस कार्रवाई और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी चर्चा का विषय बने रहे।
Follow on Google News
बांकीपुर में 35% से भी कम वोटिंग, क्या प्रशांत किशोर के लिए खतरे की घंटी?
बांकीपुर में 35% से भी कम वोटिंग, क्या प्रशांत किशोर के लिए खतरे की घंटी?

बांकीपुर विधानसभा सीट पर 35 प्रतिशत से भी कम मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब सात प्रतिशत कम है। इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और राजद के बीच मुकाबला है, जबकि मतदान के दौरान प्रशांत किशोर ने पुलिस पर उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीट पर इससे अधिक मतदान दर्ज हुआ। अब तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे और सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं।

प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी के बावजूद नहीं बढ़ा मतदान

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव राजनीतिक रूप से काफी चर्चाओं में रहा, क्योंकि जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार इस सीट से चुनाव मैदान में उतरे। इसके बावजूद मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह नहीं दिखा और यहां 35 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर 41.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। पारंपरिक रूप से भी इस सीट पर मतदान का प्रतिशत कम रहने का रिकॉर्ड रहा है। 

स्पेन बॉर्डर पर अफरा-तफरी! 49 हजार प्रवासियों की घुसपैठ; भगदड़ में 18 की मौत

नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट 

यह उपचुनाव बीजेपी के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने रेखा गुप्ता को 51 हजार 936 मतों के अंतर से हराया था। बांकीपुर को बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है और यहां शहरी मतदाताओं की संख्या भी काफी अधिक है।

Breaking News

दतिया और मंजलपुर में रहा बेहतर मतदान प्रतिशत 

बांकीपुर के साथ मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ। दतिया विधानसभा सीट पर 71.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट पर 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के 63.61 प्रतिशत से कम रहा। तीनों सीटों पर मतदान प्रतिशत की तुलना में बांकीपुर सबसे पीछे रहा।

भोपाल में मंडराया पीने के पानी का खतरा : गैस पीड़ित बस्तियों के पानी में मिला मल का बैक्टीरिया, 63 में से 43 नमूने फीकल कोलीफॉर्म पॉजिटिव

प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मतदान के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर उनकी पार्टी के कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। उन्होंने देर रात अपने समर्थकों के साथ जक्कनपुर थाने पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध किया। इसी के साथ जन सुराज पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। 

कम मतदान के पीछे कई वजहें मानी जा रहीं

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर एक साल से भी कम समय में उपचुनाव होने के कारण मतदाताओं में अधिक उत्साह नहीं दिखा। इसके अलावा इस चुनाव के नतीजे से बिहार सरकार की स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना भी नहीं है। यही वजह रही कि मतदाताओं की भागीदारी सीमित रही। बांकीपुर सीट पर वर्ष 2010 में 37 प्रतिशत, 2015 में 40.3 प्रतिशत, 2020 में 36.9 प्रतिशत और 2025 में 41.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts