Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा : उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत; कई अन्य घायल, विपक्ष ने की हड़ताल की घोषणा

Follow on Google News
बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा : उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 की मौत; कई अन्य घायल, विपक्ष ने की हड़ताल की घोषणा
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपी बाग इलाके में शुक्रवार (5 जनवरी) रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना देश में आम चुनाव से 2 दिन पहले हुई है जिसका मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बहिष्कार किया है। पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हैं और सियासी हिंसा में अब तक कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों ने मिलकर चुनाव के दौरान 48 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। देखें VIDEO...

शुक्रवार रात 9 बजे हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगजनी की यह घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मक्कशत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेन पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे शहर बेनापोल से ढाका की ओर जा रही थी। तभी उपद्रवियों ने बेनापोल एक्सप्रेस की 4 बोगियों में आग लगा दी।

ट्रेन में 292 यात्री कर रहे थे सफर

जब ट्रेन में आग लगाई गई तब वह ढाका के कमलापुर रेलवे स्टेशन के करीब थी। बांग्लादेश के रेलवे अधिकारियों की दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन में लगभग 292 यात्री सवार थे। जिसमें से अधिकांश लोग भारत से घर लौट रहे थे। बचावकर्ताओं को घटनास्थल से कुल 5 लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक की जान लोगों को जलती हुई ट्रेन से बाहर निकालने में चली गई।

वोटिंग के दौरान हड़ताल करेगा विपक्ष

दरअसल, बांग्लादेश में 12वें आम चुनाव के लिए 7 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। शेख हसीना 2009 से प्रधानमंत्री हैं और 5वीं बार PM पद की दावेदार हैं। चुनाव से पहले शुक्रवार को विपक्षी पार्टी BNP ने 11 विपक्षी दलों के साथ मिलकर 48 घंटों की हड़ताल की घोषणा की। यह हड़ताल सोमवार यानी 8 जनवरी की सुबह 6 बजे तक चलने वाली है। विपक्षी दलों ने जनता से चुनाव का बहिष्कार करने को कहा है। 7 जनवरी को पड़ोसी मुल्क में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। इसके बाद 8 जनवरी को चुनाव के नतीजे भी घोषित हो जाएंगे।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि इससे पहले 19 दिसंबर को भी राजधानी ढाका में एक यात्री ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला BNP द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने और चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के खिलाफ औपचारिक विरोध शुरू करने के लिए चल रहे अभियान के तहत हुआ था। ये भी पढ़ें - बांग्लादेश : ढाका में अज्ञात लोगों ने यात्री ट्रेन में लगाई आग, महिला और उसके बेटे समेत 4 की मौत; देखें VIDEO ये भी पढ़ें - नौकरी करने Jordan गए 120 भारतीय मजदूर फंसे, पासपोर्ट हुआ जब्त; पानी के लिए भी तरसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts