बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में आई तकनीकी खराबी, ढाका से दुबई जा रहे प्लेन की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर। ढाका से दुबई जा रहे बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार मध्यरात्रि को विमान का मार्ग बदल दिया गया और उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान में 396 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बाद में कंपनी के दूसरे विमान से ले जाया जाएगा।
इस विमान में 17 यात्री सवार थे, जिन्हें नागपुर के एक होटल में ठहराया गया। मौसम सुधरने का इंतजार करने के बाद, आखिरकार 16 घंटे की देरी से यह फ्लाइट रविवार रात 9:30 बजे ढाका के लिए रवाना हुई।

एथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट 16 घंटे देरी से रवाना
रविवार तड़के एथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान, जो अदीस अबाबा (इथियोपिया) से ढाका (बांग्लादेश) जा रही थी, को कम दृश्यता के कारण नागपुर में उतारा गया। विमान ने कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया, लेकिन मौसम सुधरता न देख नागपुर में सुबह 4:30 बजे लैंडिंग कराई गई।
इस विमान में 17 यात्री सवार थे, जिन्हें नागपुर के एक होटल में ठहराया गया। मौसम सुधरने का इंतजार करने के बाद, आखिरकार 16 घंटे की देरी से यह फ्लाइट रविवार रात 9:30 बजे ढाका के लिए रवाना हुई।