People's Update
Saturday, March 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    MP में पारा 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट
    राहुल बोले- DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं
    पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल जाएंगे
    इराकी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ का ऐलान, अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने पर114 हजार डॉलर का ईनाम
    ट्रंप के 'खार्ग द्वीप' पर हमले के दावे से भड़का ईरान, अमेरिका से जुड़े तेल ठिकानों को तबाह करने की ध
    अमेरिका का बड़ा ऐलान, ईरानी सुप्रीम लीडर और अधिकारियों की जानकारी पर 10 मिलियन डॉलर का ईनाम
    मिडिल-ईस्ट संकट का असर, बहरीन और सऊदी अरब में रद्द हो सकती हैं F1 रेस
    मिडिल-ईस्ट संकट के बीच कतर से 500 भारतीयों ने भरी उड़ान
    दक्षिणी लेबनान में हेल्थकेयर सेंटर पर इजरायली हमला, 12 मेडिकल स्टाफ की मौत
    मिडिल ईस्ट की जंग पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चर्चा की: ट्रंप
    ट्रंप का दावा- हमारी सेना ने ईरान के खर्ग आइलैंड पर बरसाए बम
    ताजा खबर

    CEO Suchana Seth : 'मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती...' कातिल मां के होटल रूम से मिला नोट, बेटे को मारने से पहले पति को किया मैसेज; मर्डर सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

    Publish Date: 12 Jan 2024, 11:16 AM (IST)Updated On: 12 Jan 2024, 11:44 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    बेंगलुरु। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की CEO सूचना सेठ ने 4 साल के बेटे की हत्या की प्लानिंग की थी। इस मामले में गोवा पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं। गोवा के जिस होटल रूम में सूचना रूकी थी वहां से पुलिस को टिश्यू पेपर के टुकड़े मिले हैं। उस पर इंग्लिश के 5 सेंटेंस में एक नोट लिखा है। इसके अलावा जांच में ये भी पता चला है कि सूचना ने बेटे को मारने की प्लानिंग से पहले पति को एक मैसेज भी भेजा था।

    पिता की सजा बेटे को

    जांच में सामने आया है कि प्लानिंग के तहत 39 साल की सूचना अपने बेटे को गोवा लेकर आई और होटल रूम में उसका मर्डर किया। उसी रूम से पुलिस को एक नोट मिला। जिसमें लिखा है - कोर्ट ने मेरे पति को बेटे से मिलने की अनुमति दी, मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, नोट लिखने के लिए सूचना ने आईलाइनर या काजल का इस्तेमाल किया है। ऐसा लग रहा है कि सूचना ने जल्दबाजी में नोट लिखा, फिर उसे फाड़ कर फेंक दिया। पुलिस ने फटे हुए टुकड़ों को जोड़कर उसमें लिखे मैसेज को पढ़ा।

    होटल के कमरे से चाकू हुआ बरामद

    पुलिस ने जब होटल के कमरे की छानबीन की तो उन्हें तौलिया, तकिया और एक लाल बैग के साथ चाकू भी मिला। पुलिस का मानना है कि, ये चीजें मामले की जांच में काफी मदद कर सकती है। नोट के बाद से पुलिस का अनुमान है कि सूचना बेटे की कस्टडी को लेकर परेशान थी।

    सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

    गोवा पुलिस मामले की जांच के लिए शुक्रवार (12 जनवरी) को क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पुलिस सूचना सेठ को उसी होटल के कमरे में लेकर जाएगी, जहां वह अपने बेटे के साथ ठहरी थी।

    पति को मैसेज कर बेटे से मिलने बुलाया

    सूचना अपने पति वेंकट रमन से अलग रह रही थी। दोनों के तलाक की प्रोसेस अभी चल ही रही थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि बेटा मां के साथ रह सकता है लेकिन उसके पिता हर वीकेंड उससे मिलने आ सकते हैं। जांच में पता चला कि सूचना ने 6 जनवरी को अपने पति को मैसेज किया था कि वह 7 जनवरी को आकर बेटे से मिल सकता है। लेकिन 7 जनवरी को जब वह बेटे से मिलने पहुंचा तो मां-बेटे घर पर नहीं थे। सूचना अपने बेटे को लेकर कहीं चली गई थी। इसके बाद वेंकट रमन उसी दिन इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गया।

    पुलिस कराएगी सूचना का साइकोलॉजिकल टेस्ट

    सूचना सेठ ने पुलिस पूछताछ में अपने बेटे की हत्या करने की बात पूरी तरह से नकार दी है। पुलिस आरोपी महिला को बेटे की हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में पणजी के पास मनोचिकित्सा और ह्यूमन बिहेवियर सेंटर में ले गई। वहां उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

    सूचना नहीं चाहती थी पिता बेटे से मिले

    पुलिस ने बताया कि सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। फिलहाल, वह बेंगलुरु में रहती थी। सूचना की शादी 2010 में केरल के रहने वाले वेंकट रमन से हुई थी। वेंकट एक AI डेवलपर हैं। 2019 में सूचना एक बच्चे की मां बनी। हालांकि, 2020 से सूचना और उसके पति के बीच विवाद हो गया और 2021 से दोनों अलग रहने लगे। फिर 2022 में तलाक की अर्जी लगाई। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सूचना के पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिलने जा सकते हैं। पुलिस के अनुसार सूचना नहीं चाहती थी कि पिता बेटे से मिले।

    गोवा पुलिस को कमरे से मिला था कफ सिरप

    जिस होटल के कमरे में महिला अपने बेटे के साथ रुकी हुई थी, वहां से कफ सिरप की दो खाली बोतल बरामद हुई थी। सूचना कफ सिरप की एक बोतल अपने साथ लाई थी, जबकि दूसरी उसने होटल के एक स्टाफ से मंगवाई थी। सूचना ने स्टाफ से कहा था कि उसे खांसी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि महिला ने बच्चे को मौत की नींद सुलाने से पहले उसे कफ सिरप की भारी खुराक दी थी।

    पोस्टमार्टम में सामने आई सच्चाई

    इधर, बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। कर्नाटक के हीरियूर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर कुमार नाइक ने जानकारी दी कि बच्चे की हत्या तकिया या तौलिए से गला घोंटकर की गई है। बच्चे के चेहरे और छाती पर सूजन मिली। उसके नाक से खून भी बह रहा था। बच्चे की मौत पोस्टमार्टम से करीब 36 घंटे पहले हुई थी।

    क्या है पूरा मामला

    मामला 6 जनवरी का है। जब सूचना अपने 4 वर्ष के बेटे के साथ गोवा के एक होटल पहुंची थी। वहां महिला ने एक रात गुजारी, लेकिन 7 जनवरी को महिला ने बिना बेटे के जल्दी-जल्दी में होटल छोड़ दिया। जिसके बाद उसने बेंगलुरु जाने के लिए एक निजी टैक्सी बुक की। जब सूचना होटल से निकली तो उसके साथ में बैग था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला के होटल छोड़ने के बाद साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून के धब्बे देखे। जिसके बाद होटल वालों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने जब सूचना को फोन किया तो उसने बताया कि उसका बेटा गोवा के एक दोस्त के पास है। लेकिन, उसकी दी गई सारी जानकारी गलत निकली। इसके बाद पुलिस ने सूचना के टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे नजदीकी पुलिस थाने जाने को कहा। ड्राइवर उसे थाना लेकर पहुंचा। यहां महिला के बैग की जांच करने पर उसके बैग में उसके बेटे की लाश मिली थी। पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। ये भी पढ़ें - CEO Suchana Seth : सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से किया इनकार तो पुलिस ने कराया साइकोलॉजिकल टेस्ट… टैक्सी ड्राइवर की समझदारी से गिरफ्तार हुई महिला ये भी पढ़ें - CEO Suchana Seth : कफ सिरप का हेवी डोज और तकिए से घोंटा गला… मां ने बनाया था चार साल के बेटे का कत्ल का पूरा प्लान, मर्डर मिस्ट्री के खुले राज ये भी पढ़ें – महिला CEO ने की अपने 4 साल के बेटे की हत्या, लाश बैग में भरकर पहुंची गोवा से कर्नाटक; पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    जंग के बीच अमेरिका ने भेजे 2500 मरीन और USS Tripoli, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतरा

    मिडिल ईस्ट में होने वाला है बड़ा धमाका?जंग के बीच अमेरिका ने भेजे 2500 मरीन और USS Tripoli, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतरा

    50 की उम्र में इश्क...फिर लिव इन, नहीं बनी तो पहुंचे कोर्ट

    Peoples Update Special :50 की उम्र में इश्क...फिर लिव इन, नहीं बनी तो पहुंचे कोर्ट

    अंडमान के जंगलों में मिला दुर्लभ मसाला वूडी पेपर, भारत के मसालों में जुड़ा नया नाम

    Peoples Update Special :अंडमान के जंगलों में मिला दुर्लभ मसाला वूडी पेपर, भारत के मसालों में जुड़ा नया नाम

    ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           

    Peoples Update Special :ग्वालियर के गर्म तापमान में उगा दिए ब्लूबेरी के फल, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी तकनीक का पेटेंट           

    संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    Bollywood:संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में देरी, री-शूटिंग से बढ़ा बजट

    प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    MP News:प्रदेश के 5 हजार स्कूलों में प्राचार्य नहीं, पदोन्नति रुकी तो पदनाम बदलने की तैयारी

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे जिलों के शिक्षक, सवा लाख शिक्षक हो रहे प्रभावित

    ‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान:‘भारत हमारा दोस्त’, होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे

    उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    आग लगने पर कंपनी ने नहीं दिया इंश्योरेंस क्लेम...उपभोक्ता आयोग ने कहा- ब्याज सहित 1.25 करोड़ रुपए दें 

    बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    गैस बचाने का नया तरीका!बिना LPG बनने वाली डिशों की मांग बढ़ी, डाइटिशियन ने बताए सेहत के फायदे

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....