CEO Suchana Seth : सूचना सेठ ने बेटे की हत्या से किया इनकार तो पुलिस ने कराया साइकोलॉजिकल टेस्ट... टैक्सी ड्राइवर की समझदारी से गिरफ्तार हुई महिला

बेंगलुरु। AI कंपनी की महिला CEO सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। वह लाश को बैग में भरकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया था। महिला अभी पुलिस कस्टडी में है और उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पति से हुआ था तलाक
सूचना सेठ ने पुलिस पूछताछ में अपने बेटे की हत्या करने की बात पूरी तरह से नकार दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला का कुछ समय पहले अपने पति से तलाक हो चुका था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी महिला को बेटे की हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में पणजी के पास मनोचिकित्सा और ह्यूमन बिहेवियर सेंटर में ले गई। वहां उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट कराया जा रहा है।2022 में लगाई तलाक की अर्जी
पुलिस ने बताया कि सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। फिलहाल, वह बेंगलुरु में रहती थी। सूचना की शादी 2010 में केरल के रहने वाले वेंकट रमन से हुई थी। वेंकट एक AI डेवलपर हैं। 2019 में सूचना एक बच्चे की मां बनी। हालांकि, 2020 से सूचना और उसके पति के बीच विवाद हो गया और 2021 से दोनों अलग रहने लगे। फिर 2022 में तलाक की अर्जी लगाई। कोर्ट ने आदेश दिया था कि सूचना के पति अपने बच्चे से हर रविवार को मिलने जा सकते हैं।
गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर 4 घंटे तक जाम में फंसी रही सूचना
जो ड्राइवर महिला को पुलिस थाने लेकर गया था, उसकी पहचान रॉयजॉन डिसूजा के रूप में हुई है। उसने बताया कि 8 जनवरी को गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर एक्सीडेंट हुआ था। जिसके कारण लंबा जाम लग गया था। हम करीब 4 घंटे तक वहां फंसे रहे। ड्राइवर ने उससे एयरपोर्ट छोड़ने की बात कही, लेकिन सूचना टैक्सी से ही जाने पर अड़ी रही। इस दौरान महिला पूरे रास्ते भर चुप थी। उसने सिर्फ एक बार ड्राइवर से पानी के लिए पूछा था।सूचना को समझ नहीं आई पुलिस और ड्राइवर की बात
इस दौरान ड्राइवर को गोवा के कलंगुट पुलिस इंस्पेक्टर का फोन आया, पुलिस इंस्पेक्टर और टैक्सी ड्राइवर कोंकणी भाषा में बात कर रहे थे। इसलिए सूचना को उनकी बातचीत समझ नहीं आई। पुलिस ने ड्राइवर को पूरा मामला बताया और इंस्पेक्टर ने उससे पूछा कि सूचना अकेली है या उसके साथ कोई बच्चा है। ड्राइवर ने बताया कि सूचना अकेली है। सूचना ने पुलिस को बताया था कि उसका बच्चा एक रिश्तेदार के यहां है। उसने एक पता भी दिया था जो फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाने को कहा।












