PlayBreaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान...खंडवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खंडवा तक की सड़क जल्दी बनेगी

खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3,308 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। उन्होंने सिंचाई, दुग्ध उत्पादन, सरकारी रोडवेज बस सेवा, सांदीपनि विद्यालय, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), हर घर तिरंगा अभियान और खंडवा में पुलिस बटालियन सहित क
Follow on Google News
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दादाजी धुनी वाले के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

खंडवा/हरसूद। हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती - किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है। बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। यह किसानों का अपना कार्यक्रम है, किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जाए।  यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ने कहा कि खंडवा की बात ही अलग है। अतीत का खानदेश अब कई खासियतों के लिए मशहूर है। यहां की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। इसीलिए यहां की फसलें भी सोने के भाव बिकती हैं। मुख्यमंत्री ने खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना करने की घोषणा भी की।

किसानों के खातों  में 3308 करोड़ ट्रांसफर

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किए। उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती अब गुज़रे ज़माने की बात हो गई है, अब आधुनिक और उन्नत खेती का दौर है। किसान बंधु अपने खेत की मिट्टी की जांच कराएं। मिट्टी की उत्पादकता के अनुसार ही फसल लें। बहुत अधिक रायायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से बचें, जितनी जल्दी हो सके, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ें। फसल विविधीकरण अपनाएं। एक ही किस्म की फसल के स्थान पर एक ही समय में खेत में एकाधिक फसल लें। इससे किसानों के खेतों में नई फसल किस्मों की हरियाली आयेगी, साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी। 

कृषक कल्याण वर्ष में किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प

डॉ. यादव ने कहा भारत वह देश है, जो अपनी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति "जियो और जीने दो" पर विश्वास करती है। भगवान बलराम कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं।

Featured News

दूध उत्पादन को 9 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति हमारी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हैक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को बिजली, पानी, बेहतर सड़कें, प्राकृतिक खेती और आधुनिक खेती से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर हमने 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

अब एक समान कानून से चलेगा मप्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प पूरा हो रहा है। 'सब समान-सबको सम्मान' ही हमारा भाव है। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पास करवाया है। अब हमारा प्रदेश एक समान कानून से चलेगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिल चुकी है। सभी समुदायों की महिलाएं हमारी बहनें हैं।

ये भी पढ़ें: गुरु बाजार में नहीं, विश्वास में मिलते हैं : कुबेरेश्वरधाम में प्रदीप मिश्रा का संदेश; बुधवार को देंगे गुरु दीक्षा, सीहोर में अभी से उमड़ने लगा श्रद्धालुओं का सैलाब

अगले माह से मिलेगी सरकारी रोडवेज बसों की सौगात

डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। हर महीने रक्षाबंधन मनता है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी 3 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं।

प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और खंडवा और निमाड़ क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद मिला हुआ है। निमाड़ के किसानों को सिंचाई के लिए मां नर्मदा का जल मिल रहा है। दो दिन बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश को नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी। प्रदेश में पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं और 105 विद्यालयों का लोकार्पण भी हो चुका है। दूसरे चरण में हम 200 नए सांदीपनि विद्यालय बनायेंगे।

Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि  सरकार कृषक कल्याण वर्ष में प्रदेश के अन्नतादाओं को लगातार बड़ी सौगातें दे रही है। खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में उन्नत कृषि और किसान की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

किसानों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बंधुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक  छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे। 

ये भी पढ़ें: भारत की बेटी का दम! ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, देश को दिलाया 5वां मेडल

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts