Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

240 साल के बाद बाल्ड ईगल बनी अमेरिका की नेशनल बर्ड

Follow on Google News
240 साल के बाद बाल्ड ईगल बनी अमेरिका की नेशनल बर्ड

वाशिंगटन। अमेरिका में हर आधिकारिक दस्तावेज पर दिखाई देना वाला बर्ड अब राष्ट्रीय प्रतीक बन गया है। इस बर्ड का नाम बाल्ड ईगल है। पिछले 240 से अधिक सालों से अमेरिका में बाल्ड ईगल को ताकत का प्रतीक माना जाता रहा है और सील के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अब बाल्ड ईगल को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रीय पक्षी माना गया है।

राष्ट्रीय पक्षी बनाने हुई थी मांग

कांग्रेस ने बाल्ड ईगल को राष्ट्रीय बर्ड मानने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र भेजा था। बाइडेन ने कांग्रेस के भेजे गए कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसी के बाद अपने सफेद सिर, पीली चोंच और भूरे शरीर वाली बाल्ड ईगल को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में दर्जा दिया गया है। बता दें, बाल्ड ईगल का इस्तेमाल साल 1782 से आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाता है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts