Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में हॉकफोर्स को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Follow on Google News
बालाघाट में हॉकफोर्स को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर
बालाघाट। मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला कई सालों से नक्सल समस्या से जूझ रहा है। इस बीच हॉकफोर्स को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 14 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक समीर सौरव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

14 लाख का ईनामी नक्सली ढेर

प्रदेश के बालाघाट जिले में आज सुबह राज्य पुलिस की विशिष्ट लड़ाकू इकाई के साथ मुठभेड़ में 14 लाख रुपये का इनामी 25 वर्षीय नक्सली मारा गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली की पहचान कमलू के रूप में हुई है और वह प्रतिबंधित संगठन ‘नक्सली दलम टांडा दाडेकासा' इकाई का सक्रिय सदस्य था।

सर्च अभियान के समय हुई मुठभेड़

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब राज्य पुलिस की ‘हॉक फोर्स' रूपझर पुलिस थाने के अंतर्गत कुंडल-कोड्डापार और सौनगुडा वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही थी। कमलू पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में कुछ और नक्सली घायल हुए हैं और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, मस्जिद के पास सुसाइड ब्लास्ट में DSP समेत 50 लोगों की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts