PlayBreaking News

बागेश्वर धाम सरकार के भाई की दादगिरी : हाथ में कट्टा...मुंह में सिगरेट, शादी में जमकर किया हंगामा; देखें VIDEO

Follow on Google News
बागेश्वर धाम सरकार के भाई की दादगिरी : हाथ में कट्टा...मुंह में सिगरेट, शादी में जमकर किया हंगामा; देखें VIDEO
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। अब उनके छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई सौरभ गर्ग हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलित परिवार को धमका रहे। वायरल वीडियो छतरपुर जिले के गढ़ा गांव का बताया जा रहा है। हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पूरा मामला 11 फरवरी का बताया जा रहा है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई हमेशा बागेश्वर धाम सरकार के कथा प्रवचन के दौरान दिखाई देते हैं।

गाली-गलौज कर दी जान से की मारने धमकी

जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज के एक परिवार में शादी थी। इस दौरान शादी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। सिगरेट पीते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान वो एक युवक से साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि, एक शख्स युवक को बचाने की कोशिश करता है। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई कट्टा निकाल उसे जान से मारने की बात कहता है। बागेश्वर सरकार धाम के भाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1627266194276483072?t=zUbXXNsh4JFObSLZUAOytg&s=08

क्या है हंगामे की वजह ?

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर 121 गरीब लड़कियों की शादी कराई गई। इस शादी में सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए थे। इसी सम्मेलन के जरिये कथित पीड़ित दलित परिवार को उनकी बेटी की शादी कराने के लिए कहा गया था। लेकिन, परिवार ने बागेश्वर धाम से अपने बेटी की शादी कराने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर सौरभ गर्ग को गुस्सा आया और दलित परिवार के शादी समारोह में पहुंचकर झगड़ा किया। ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कराई 121 जोड़ों की शादी, CM शिवराज ने दिया आशीर्वाद; बोले- बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं [caption id="attachment_62424" align="aligncenter" width="600"] धीरेंद्र कृष्ण के साथ सौरभ गर्ग।[/caption]

कौन हैं सौरभ गर्ग?

सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई बताए जाते हैं। गर्ग को बागेश्वर के दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के साथ अधिकतर आयोजनों और अनुष्ठानों में देखा जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में धीरेंद्र कृष्ण के साथ सौरभ गर्ग गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए उनके बगल बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, अब उनके सिगरेट पीते हुए तस्वीर भी सामने आई है। ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में महिला की मौत : UP के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची थी; नाम आने से पहले तोड़ा दम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts