Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत; दलित परिवार को धमकाने का है आरोप

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत; दलित परिवार को धमकाने का है आरोप
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गुरुवार को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से शालिग्राम की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी शालिग्राम को जमानत दे दी। शालिग्राम पर दलित परिवार को बंदूक की नोक पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 11 फरवरी के वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलित परिवार को धमकाते नजर आए।

SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था

दरअसल, शालिग्राम ने बमीठा थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में 11 फरवरी को एक दलित परिवार के शादी समारोह में मारपीट की और वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्रता की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। बमीठा थाना पुलिस ने जांच के बाद 21 फरवरी को शालिग्राम गर्ग के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 227 और SC-ST के तहत मामला दर्ज किया। बीते दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गढ़ा में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की थी

देखें वायरल VIDEO

https://twitter.com/psamachar1/status/1627266194276483072?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1627266194276483072%7Ctwgr%5E634d8c319173105e346701d7bc39d91e17d921e5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fbageshwar-dham-controversy-sc-st-act-case-filed-against-dhirendra-shastri-brother%2F

गाली-गलौज कर दी जान से की मारने धमकी

जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज के एक परिवार में शादी थी। इस दौरान शादी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। सिगरेट पीते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान वो एक युवक से साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि, एक शख्स युवक को बचाने की कोशिश करता है। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई कट्टा निकाल उसे जान से मारने की बात कहता है। बागेश्वर सरकार धाम के भाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

कौन हैं सौरभ गर्ग?

सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई बताए जाते हैं। गर्ग को बागेश्वर के दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के साथ अधिकतर आयोजनों और अनुष्ठानों में देखा जाता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में धीरेंद्र कृष्ण के साथ सौरभ गर्ग गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए उनके बगल बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, अब उनके सिगरेट पीते हुए तस्वीर भी सामने आई है। ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज, कट्टा दिखाकर दलितों के साथ की थी मारपीट ये भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में राजस्थान के बाड़मेर से आई 10 वर्षीय मासूम की मौत, बाबा बोले ले जाओ इसे शांत हो गई, मिर्गी की बीमारी थी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts