बागेश्वर धाम में राजस्थान के बाड़मेर से आई 10 वर्षीय मासूम की मौत, बाबा बोले ले जाओ इसे शांत हो गई, मिर्गी की बीमारी थी

छतरपुर। बागेश्वर धाम में रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। बच्ची को मिर्गी के दौरे आते थे। परिजन उसे बाबा के पास लाए थे, जिससे वह ठीक हो जाए। लेकिन, उसकी जान नहीं बच पाई। परिजनों का कहना है कि बाबा ने बच्ची को भभूति दी थी, इसके बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई।
बताया जा रहा है कि बुधराम अपनी 10 वर्षीय बच्ची विष्णु कुमारी को लेकर बाड़मेर से छतरपुर आए थे। उन्होंने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का चमत्कार सुना था, इसके बाद वह मां धम्मू देवी और बच्ची की मामी गुड्डी के साथ बाड़मेर से 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आए थे। बताया जा रहा है कि धाम में भी बच्ची को मिर्गी के दौरे आ रहे थे। वह रात भर जागती रही। दोपहर दोपहर में उसकी आंखें बंद हुईं तो परिजनों ने समझा बच्ची सो गई है। लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अनहोहनी की आशंका पर वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।












