बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज, कट्टा दिखाकर दलितों के साथ की थी मारपीट

Follow on Google News
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज, कट्टा दिखाकर दलितों के साथ की थी मारपीट
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलित परिवार को धमकाते नजर आए। इस मामले में पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो छतरपुर जिले के गढ़ा गांव का बताया जा रहा है। हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह पूरा मामला 11 फरवरी का है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई हमेशा बागेश्वर धाम सरकार के कथा प्रवचन के दौरान दिखाई देते हैं। https://twitter.com/psamachar1/status/1627266194276483072?s=20

गाली-गलौज कर दी जान से की मारने धमकी

जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज के एक परिवार में शादी थी। इस दौरान शादी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। सिगरेट पीते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान वो एक युवक से साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि, एक शख्स युवक को बचाने की कोशिश करता है। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई कट्टा निकाल उसे जान से मारने की बात कहता है। बागेश्वर सरकार धाम के भाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts