Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : सावन की आखिरी सवारी निकली, बाबा महाकाल ने रुद्रेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, प्रजा ने किया राजा का स्वागत

Follow on Google News
VIDEO : सावन की आखिरी सवारी निकली, बाबा महाकाल ने रुद्रेश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, प्रजा ने किया राजा का स्वागत
उज्जैन। सावन के आखिरी सोमवार को बाबा महाकाल की आठवीं सवारी धूमधाम के साथ निकाली गई। राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजित होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को रुद्रेश्वर स्वरूप में दर्शन दिए।

नगर भ्रमण पर निकले राजा

सावन भादौ मास में भूत भावन बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। इसी परंपरा के चलते आज सावन के आखिरी सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। शाम 4 बजे मंदिर के सभा मंडप में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और महापौर मुकेश टटवाल ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर पालकी को कांधा देकर महाकाल को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1696133956159046118

पुलिस टुकड़ी ने महाकाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस टुकड़ी द्वारा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राजाधिराज चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर राजसी ठाठ बाट के साथ प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। आज बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को रुद्रेश्वर स्वरूप में दर्शन दिए। वही हाथी पर मन महेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा महेश, डोल रथ पर होलकर स्टेट के मुखारविंद और नए रथ पर जटा शंकर और श्री रुद्रेश्वर विराजित होकर निकले तो श्रद्धालुओं ने अपने राजा के स्वागत में फूल बरसाकर पलक पावडे बिछा दिए।

पुलिस बैंड के साथ भजन मंडलियां हुई शामिल

वहीं सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, पुलिस टुकड़ी और पुलिस बैंड के अलावा भजन मंडलियां शामिल हुई। सवारी मार्ग के दोनों और हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए घंटों से जमे हुए थे। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि पूरे सवारी मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

सावन के आखिरी सोमवार पर उज्जैन पहुंचे CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर को भोपाल से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासन पहले कार्यों में मुख्यमंत्री की अगवानी कर स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया

मुख्यमंत्री ने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। दर्शन के बाद मीडिया के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश निरंतर प्रगति के पद पर बढ़ता रहे और प्रदेशवासी सुखी और समृद्ध रहे ऐसी कामना बाबा महाकाल से की है। https://twitter.com/psamachar1/status/1696101070030680495 (इनपुट- संदीप पांडला) ये भी पढ़ें- उज्जैन : सावन के आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts